अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के अंतर्गत प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा बस्ती जनपद के पांचो विधानसभा क्षेत्र से संबंधित नौ मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा रविवार को कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा हरैया के विशेश्वरगंज मंडल से ओंकार सिंह, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर मंडल से राजेश कमलापुरी, कप्तानगंज मंडल से गौरव मणि त्रिपाठी, दुबौलिया से गंगेश सिंह, हरदी से लवकुश शुक्ला, रुधौली से सुजीत सोनी, बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के साऊंघाट मंडल से कामेंद्र चौहान, एवं महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर से विजय भान सिंह तथा कुदरहा मंडल से दुर्गेश अग्रहरि को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसी के साथ जिला प्रतिनिधि के रूप में विशेश्वरगंज से संतोष पांडेय, गौर से नीलेश सिंह,कप्तानगंज से पिंटू सोनकर, दुबौलिया से राजेंद्र राजभर, हरदी से शैलेश कुमार पांडेय, रुधौली से विजय नारायण तिवारी, साऊंघाट से सूर्य प्रकाश शुक्ला, बहादुरपुर से प्रदीप निषाद एवं कुदरहा से वीरेंद्र प्रताप राजभर जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार शेष मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा बाद में किया जाएगा।