अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 में कुल छः रंग के ई-पास जारी जारी किए जाएंगे। इसमें पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी के अलग-अलग ई-पास जारी किए जाएंगे। कैटेगरी के आधार पर सभी का कोटा निर्धारित किया जा रहा है। मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वाहन ई-पास के लिए उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को के माध्यम से ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था की गई है।
इन लोगों को जारी किए जाएंगे ई-पास
1. उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासीय भारतीयों के साथ केंद्र, राज्य के विभाग के लिए सफेद रंग का ई-पास।
2. अखाड़ों और संस्थाओं के लिए केसरिया रंग।
3. कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए पीले रंग।
4. मीडिया को आसमानी रंग।
5. पुलिस बल को नीले रंग।
6. आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास जारी किए जाएंगे
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को मिल रही सुविधाओं का तीन-तीन बार सत्यापन किया जाएगा। 12 जनवरी से चार फरवरी, पांच फरवरी से 12 फरवरी और 13 से 26 फरवरी के बीच सत्यापन किया जाएगा। उद्देश्य है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए। इस सत्यापन का उद्देश्य यही है कि जिन संस्थाओं को भूमि एवं सुविधाएं आवंटित की गई हैं, उनकी ओर से दिए प्रस्ताव के क्रम में गतिविधियां हो रही हैं कि नहीं।