महीने भर पूर्व मां और बहन को जिंदा जलाने वाले ईनामी बेटे को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जायदाद की लालच में रिश्ते को तार-तार करने वाले बेटे को कप्तानगंज पुलिस एवं एसओजी टीम नें शनिवार की सुबह करीब सवा सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के फुटहिया के निकट अमहट घाट मार्ग पर घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना अंतर्गत सेंठा ग्राम में विगत चार दिसंबर 2024 को वसीयत संबंधी विवाद को लेकर मां और सगी बहन को जिंदा जला दिया गया था, जिसमें स्थानीय थाने पर मृतका की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में दो महिला अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शनिवार को आरोपी करुणाकर उपाध्याय उर्फ लल्लन पुत्र स्व.अवधेश उपाध्याय निवासी ग्राम सेंठा,थाना कप्तानगंज बस्ती, हाल मुकाम ग्राम जोकहा, थाना पैकोलिया बस्ती को गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस नें 25000 रुपये का इनाम रखा था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज उपेंद्र कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध राजेश विश्वकर्मा, उप निरीक्षक सुरेश कुशवाहा, एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत, मुख्य आरक्षी इरशाद खान, रमेश यादव, अभय कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, चंदन भारती, शिवम यादव, पंकज सिंह, एसपी चौहान, देवेश यादव तथा संतोष यादव नें सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!