कार्तिक मास में एक माह तक रामनाम संकीर्तन के साथ आयोजित होगा,प्रभात फेरी एवं श्रीहरिकथा : डॉ.आरपी शुक्ल

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती

स्थानीय महादेवा चौराहे पर स्थित राम मड़ैया के प्रांगण से कार्तिक मास के प्रथम दिन से लेकर आगामी 5 नवंबर तक ब्रह्ममुहूर्त में कार्तिक महोत्सव के अंतर्गत रामनाम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी एवं श्रीहरि कथा का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त कार्तिक महोत्सव के आयोजक क्षेत्र के प्रख्यात डॉ.आरपी शुक्ल नें बताया कि विगत वर्ष की बात इस वर्ष भी महादेवा चौराहे पर कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में तमाम क्षेत्रीय लोग प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में घर-घर जाकर प्रभातफेरी करेंगे और श्रीहरि विष्णु के नाम की अलख जगायेंगे। इस दौरान कथा का भी आयोजन किया गया है, एक माह तक संचालित उक्त कथा के कथाव्यास कृष्ण कुमार शुक्ल होंगे।

उन्होंने बताया कि पुराणों में वर्णित है कि कार्तिक मास में प्रभात फेरी एवं श्रीहरि नाम संकीर्तन का विशेष महत्व है। इस दौरान कार्तिक मास की अंतिम दिवस पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने महादेवा क्षेत्र के लोगों का आवाहन किया है कि उक्त कार्तिक महोत्सव में अधिक से अधिक लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

error: Content is protected !!