69 वीं माध्यमिक विद्यालयी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शानदार उद्घाटन,खिलाड़ियों नें दिखाया अपना हुनर

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के जनता इंटर कालेज बनकटी के मैदान में सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज एवं जनता इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 69वीं माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता दक्षिणी क्षेत्र का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ-साथ एथलेटिक्स ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उन्होंने विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओलंपिक में विजेता बनना बहुत बड़ा नहीं होता है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाओं को प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों का आवाहन किया कि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें तलाशने और तरासने की।

इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल नें कहा कि बस्ती के इतिहास में सांसद महाकुंभ को हमेशा याद रखा जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नें संपूर्ण देश में सबसे अच्छा बस्ती के सांसद खेल महाकुंभ को बताया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में हीन भावना नहीं होनी चाहिए, उनमें प्रतिस्पर्धा होना चाहिए और प्रतिस्पर्धा से ही खिलाड़ियों में उत्तरोत्तर विकास होता है‌

इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक सम्राट अशोक बालिका इंटर कॉलेज बनकटी के प्रबंधक डॉ.अनिल कुमार मौर्य नें मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पधारे हुए आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापन जनता इंटर कॉलेज बनकटी के प्रधानाचार्य विजय कुमार द्वारा किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में बेगम खैर इंटर कालेज बस्ती, झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कालेज कलवारी, जनता इंटर कालेज लालगंज बारीघाट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली, सम्राट अशोक बालिका इंटर कालेज बनकटी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवमी एवं जनता इंटर कालेज बनकटी सहित दर्जनों विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र, अर्जुन उपाध्याय, अमित यादव, सुनील कुमार दुबे, मक्खनलाल, मोहम्मद इकबाल, विजय कुमार यादव, अवधेश चौधरी, बबलू मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!