लोकप्रिय समाचार पत्र अजीत पार्थ न्यूज परिवार द्वारा दीपपर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

प्रकाश पर्व पर लोकप्रिय समाचार पत्र अजीत पार्थ न्यूज़ के प्रबंध एवं कार्यकारी संपादक डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी द्वारा पूरी दुनिया में बसे हुए सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपपर्व अंधकार रूपी तिमिर को काटकर पूरी दुनिया को प्रकाश से आलोकित करता है। उक्त पर्व श्रद्धा और विश्वास से परिपूर्ण संपूर्ण विश्व का सबसे अनूठा पर्व है। जिसमें हर कोई व्यक्ति उल्लसित रहता है और मां लक्ष्मी तथा गणेश सभी पर कृपा दृष्टि बरसती हैं।

पांच दिवसीय उक्त पर्व सुख एवं समृद्धि का द्योतक है।आयुष्य एवं स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव से प्रारंभ होकर, उक्त त्यौहार के दूसरे दिवस बल के देवता भगवान हनुमान का अवतरण, तीसरे दिवस ज्ञान एवं बुद्धि के देवता भगवान गणपति एवं सुख एवं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आविर्भाव से लेकर भगवान यमराज तथा मां यमुना के भातृ एवं भगिनी के संबंध पर समाप्त होता है। मनुष्य जीवन में सुखी रहने के लिए इन्ही देवी देवताओं की आवश्यकता रहती है।

error: Content is protected !!