अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद सीतापुर में प्रेम विवाह के 22 वें दिन प्रेमी जोड़े का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में जिस मंदिर में उन्होंने शादी किया था वहीं पर,पेड़ से दोनों के शव लटके हुए मिले। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव एक फंदे से लटकते हुए देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें दोनों शवों को नीचे उतारा। उल्लेखनीय है कि दोनों शवों के पैर जमीन को छू रहे थे।
ग्रामीणों नें बताया कि जिस पेड़ पर दोनों के शव मिले हैं, उसके नीचे महामाई का मंदिर है। यहीं पर दोनों नें छिपकर विवाह किया था। पता चलने पर घरवाले पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों सात फेरे ले चुके थे। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया और घरवालों ने दोनों को अपना लिया था।
क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी नें बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि,हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामला हरगांव थाना क्षेत्र के अनियापुर गांव का है। लहरपुर थाना क्षेत्र के बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम 22 और मोहिनी 20 पिछले तीन साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों चेचेरे भाई-बहन थे। खुशीराम की भाभी रीता नें बताया कि मोहिनी हमारे ही पट्टीदारी की लड़की है। दोनों काफी समय से आपस में बातचीत करते थे, लेकिन परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
विगत 6 दिसंबर को खुशीराम और मोहिनी नें गांव के ही महामाई मंदिर में एक-दूसरे से शादी कर लिया था। जब इस बात की जानकारी परिवार को हुई तो हम लोग भी वहां पहुंचे। इसके बाद काफी मान-मनौव्वल के बाद घर के बड़े लोग राजी हो गए। सभी नें दोनों को आशीर्वाद दिया और उन्हें घर ले आए। इसके बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था और दोनों काफी खुश थे। शनिवार की रात दोनों नें साथ में खाना खाया और फिर अपने कमरे में चले गए। रविवार सुबह जब मैं मोहिनी को उठाने के लिए गई तो देखा कि कमरे में कोई नहीं था और कमरा खाली था। इसके बाद मैंने घर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। घर वालों को लगा कि दोनों कहीं आसपास ही होंगे। मोहिनी के मायके में भी पता किया गया, लेकिन वहां भी दोनों नहीं मिले।
इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति नें आकर बताया कि मोहिनी और खुशीराम का शव मंदिर के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों एक ही फंदे से लटक रहे थे। इसी मंदिर के पास दोनों ने 22 दिन पहले शादी की थी और आज उसी स्थान पर दोनों के शव मिले।


