किशोरी का पहले किया अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज होने पर सनकी आशिक नें उठाया खौफनाक कदम, लड़की की गोली मारकर किया हत्या

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत बैड़ारी एहतमाली ग्राम के मदरहवा पुरवे में सोमवार की आधी रात के बाद एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार एकतरफा प्रेम में पागल एक सनकी आशिक द्वारा घर के बरामदे में अपने छोटे भाई के साथ सो रही किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

फाइल फोटो- मृतका अनुष्का 

हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारे प्रेमी नें जाते-जाते घर के सामने सो रही किशोरी की मां की मच्छरदानी उठाकर गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैड़ारी एहतमाली ग्राम के मदरहवा पुरवा निवासी अनुष्का 18 पुत्री दिनेश अपने छोटे भाई अनीश 14 के साथ घर के बरामदे में तख्त पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला मन्दीप पासवान 32 पुत्र रंगीलाल रात करीब बारह बजे अनुष्का के घर पहुंचा और अनुष्का के मुंह तथा सिर में सटाते हुए अवैध तमंचे से दो गोलियां मार दिया। गोली की आवाज सुनकर पास में सोया हुआ छोटा भाई अनीश जाग गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जाते-जाते हमलावर मन्दीप घर के बाहर सो रही मृतका की मां अनीता देवी की मच्छरदानी उठाकर तमंचे से गोली मारना चाहा, लेकिन गोली मिस हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनरहा ले जाया गया, जहां पर किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां अनीता देवी के मुताबिक उसकी पुत्री अनुष्का इंटरमीडिएट की छात्रा थी और वह इस साल बोर्ड की परीक्षा दे रही थी।

हमलावर मन्दीप विगत 2 वर्ष से उसकी पुत्री को परेशान कर रहा था और एक दिन उसने लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी पुत्री के साथ अश्लील वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो मन्दीप द्वारा विगत 18 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। जिसके बाद युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसके बाद से युवक फरार चल रहा था।

सूचना के अनुसार हमलावर मंदीप एक दिन पूर्व गांव लौटा था और वह अपने पीठ पर बैग टांगकर हमला करने आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी की लहूलुहान तख्ते पर उसकी किताब खुली हुई पाई गई। मृतका के पिता दिनेश रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के मां की तहरीर पर मन्दीप, संदीप, नेहा देवी, तारा देवी, राकेश, सुरेंद्र, गुड्डू, गुलशन तथा संतोष के संतोष निवासी बैराड़ी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न टीमें गठित किया है। पुलिस के अनुसार अतिशीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!