∆∆••• छह माह में दूसरी बार आयोजित हुआ मेगा शिविर, छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने किया रक्तदान
अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में गुरुवार को आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का आयोजन महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से किया गया। संस्थान में पिछले छह माह के भीतर यह दूसरा रक्तदान शिविर रहा, जिससे सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।

विद्युत अभियंत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक कुंवर यतेंद्र के संयोजन में आयोजित शिविर में 50 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से गोविंद शुक्ला ने आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं, जिससे शिविर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान चीफ प्रॉक्टर चंद्रशेखर आजाद, विद्युत अभियंत्रिकी विभाग के प्राध्यापक कुंवर यतेंद्र तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी यशवंत यादव ने स्वयं रक्तदान कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इससे उपस्थित युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम प्रशासन प्रभारी रनीतेश गुप्ता के मार्गदर्शन तथा निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। निदेशक प्रो. सहाय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।


