नौ दिन लगातार बहेगी भक्ति की बयार,श्रीशतचंडी महायज्ञ में आयोजित होगी राम कथा एवं रामलीला

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

विकास खंड के पूर्वोत्तर सीमा पर स्थित पक्कवा बाजार में लगातार सातवें वर्ष बासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिवस से श्री शतचंडी महायज्ञ, रामकथा एवं रामलीला का आयोजन किया गया है।

आयोजक मंडल श्री श्री 1008 दुर्गा पूजा समारोह समिति के अनुसार उक्त शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 19 मार्च,दिन गुरुवार को कलश यात्रा के साथ होगा। उक्त कलश यात्रा में 108 कन्याओं द्वारा पवित्र कुआनो (कूपगंगा) एवं मनोरमा नदी के पावन संगम लालगंज बाजार से गाजे-बाजे के साथ जल भरकर यज्ञस्थल तक लाया जाएगा।

इस दौरान श्रीधाम अयोध्या से पधारे हुए प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्रीवत्स जी महाराज द्वारा प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से लेकर सायं पांच बजे तक श्रद्धालुओं को रामकथा श्रवण कराया जाएगा। तत्पश्चात रात्रि आठ बजे से दो बजे तक ऊं शिव आदर्श रामलीला एवं नाट्य कला मंडल हरदोई द्वारा रामलीला की प्रस्तुति की जाएगी।

यज्ञाचार्य राजेश जी महाराज के अनुसार श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा 27 मार्च दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया है। यज्ञ समिति नें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का आवाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में सहभागी बनकर श्री शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाएं।

error: Content is protected !!