अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
नगर पंचायतों में बहुप्रतीक्षित मनोनीत सभासदों की सूची सोमवार की देर रात नगर विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया। जिसमें बस्ती जनपद के बनकटी नगर पंचायत के तीन लोगों का मनोनयन किया गया है।


उक्त सूची के अनुसार नीलम मौर्या पत्नी डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विवेकानंद शुक्ल पुत्र देव शरण शुक्ल एवं नरेंद्र राजभर पुत्र बलिराम राजभर का नाम प्रमुख है।
उक्त लोगों के मनोनयन होने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र,पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, रविचंद्र पांडेय सहित तमाम लोगों नें बधाई दिया है।


