विवाहिता नें उठाया आत्मघाती कदम,डेढ़ वर्षीया मासूम बेटी को कुआनो नदी में फेंककर,बेटे के साथ नदी में कूदी,बेटी की हुई मौत, राहगीरों नें मां-बेटे को बचाया

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैजपुर ग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां की निवासी एक महिला द्वारा पति से हुए वाद-विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए कुआनो नदी के राजघाट पुल से डेढ़ वर्षीया पुत्री को नदी में फेंकने के बाद,चार वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर पुल से नदी में छलांग लगा दिया। घटना के समय पुल से गुजर रहे दो राहगीरों नें महिला को कूदते हुए देखा, तत्पश्चात राहगीरों द्वारा भी नदी में छलांग लगा दिया गया और डूब रही महिला और उसके बेटे को बचा लिया।

राहगीरों द्वारा बचाया गया आयुष 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैजपुर ग्राम निवासी सोनम 30 पत्नी मदनलाल का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर सोनम डेढ़ वर्षीया पुत्री अंशी व आयुष 4 को लेकर गुरुवार की देर रात राजघाट पुल पर पहुंची और उसने पहले अंशी को नदी में फेंका, नदी का बहाव तेज होने की वजह से अंशी बह गई।

मदनलाल एवं सोनम का मकान 

तत्पश्चात आयुष को गोद में लेकर खुद छलांग लगा दिया। राहगीरों द्वारा मां बेटे को नदी से निकालने के बाद आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह अंशी का शव खोड़ारे पुलिस नें घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर खलगवां के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय के अनुसार मेडिकल कालेज में भर्ती सोनम से पूछताछ किया जा रहा है कि उसने किन परिस्थितियों में उक्त कदम उठाया है।

error: Content is protected !!