अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर तैनात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी संजय बंसल का इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली में निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी संजय बंसल की ड्यूटी के दौरान तबियत खराब हुई थी। इस दौरान उन्हें नोएडा के सेक्टर-62 जिला फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह टूंडला, जनपद फिरोजाबाद के मूल निवासी थे।
उनकी उपजिलाधिकारी के रूप में जनपद अमरोहा, बिजनौर व गाजियाबाद में तैनाती रही। उनके सहकर्मियों के अनुसार वह बहुत ही मिलनसार और मेहनती अधिकारी थे। फरवरी 2024 में वह सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद के पद पर तैनात थे।
उनकी पत्नी नें आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, फिर अचानक उनके शरीर के सारे अंग कैसे फेल हो गए। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के असामयिक निधन पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


