छुट्टी पर घर गए दारोगा की अचानक तबियत खराब होने की वजह से हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

गोंडा जनपद के धानेपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात दारोगा की अचानक तबियत खराब होने की वजह से मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव 48 अपने गांव करमुआव,थाना भाटपाररानी,जनपद देवरिया में छुट्टी पर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वह सड़क पर टहल रहे थे कि, इसी बीच वह सड़क पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभाग के अनुसार वह साल 2015 में सिपाही से दारोगा हुए थे, उन्होंने निजी कार्य हेतु 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक अवकाश लिया था।

दारोगा के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दारोगा के मौत की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस विभाग को दे दिया गया है।

error: Content is protected !!