सीडीए एकेडमी का बजा डंका, सीबीएसई बोर्ड में जनपद टॉपर हुई छात्रा,चेयरमैन इं.अरविंद पाल एवं निदेशक अरुणा पाल नें छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान सीडीए एकेडमी मथौली, बनकटी के छात्र-छात्राओं नें सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर जनपद में डंका बजाया है। इस विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा अंशिका बरनवाल नें 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद रैंकिंग में अपना स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

इस दौरान विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में सीडीए ग्रुप के चेयरमैन इं.अरविंद पाल एवं निदेशक डॉ.अरुणा पाल नें कक्षा-10 के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव 98.4%, शिवांगी कसौधन 97.4%, सिंधुजा शुक्ला 97.02%, वैभव पटेल 93.8%, वैभव प्रजापति 93.6%, शनि 92.6%, अनूप शर्मा व हिमांशु गौतम 92%, आभाष पांडेय 91.4%, लक्ष्मण 91% सहित विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं अंशिका बरनवाल नें विज्ञान विषय में शत प्रतिशत एवं वैभव प्रजापति तथा दिव्यांश श्रीवास्तव को कंप्यूटर साइंस विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन इं.अरविंद पाल नें कहा कि ग्रामीण अंचल में मेट्रोपोलिटन सिटी जैसी शैक्षिक व्यवस्था देना उनका प्रमुख लक्ष्य एवं उद्देश्य है। इस दिशा में विद्यालय की निदेशक डॉ.अरुणा पाल के कुशल नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत रंग ला रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश के सबसे विशिष्ट बोर्ड सीबीएसई की परीक्षा में विद्यालय प्रत्येक वर्ष अपनी शैक्षिक एवं अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों द्वारा उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को कैरियर ओरियंटेशन के बारे में विशेष रूप से जानकारी प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय यादव, अरशद, पंकज दुबे, रेनू पांडेय, अमन गुप्ता, सौरभ पांडेय, सौरभ भट्ट, श्याम सुंदर, राघवेंद्र त्रिपाठी, रजनीश वरुण, अभिषा पांडेय, सचिन अग्रहरि, राम मोहन पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!