किशोर के प्रताड़ना मामले में पुलिस अधीक्षक नें लिया संज्ञान, दारोगा शैलेंद्र सिंह तत्काल प्रभाव से हुए लाइन हाजिर, क्षेत्राधिकारी करेंगे मामले की जांच

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे लालगंज थाना थाने में तैनात एक दारोगा द्वारा बनकटी ब्लाक मुख्यालय के थाना मोड़ पर स्थित एक गन्ने का जूस पेरने वाले किशोर को मोटरसाइकिल पर पान का छींटा पड़ने की वजह से थप्पड़ मारने एवं उसी किशोर द्वारा कपड़े से अपनी मोटरसाइकिल पोंछवाने के मामले को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा संज्ञान में लेते हुए, लालगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उक्त मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव करेंगे।

error: Content is protected !!