अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डिप्टी एसपी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। उक्त हादसा कल्याणपुर अंडरपास के निकट हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से डिप्टी एसपी की रेसर बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरीके से समाप्त हो गई और उनका हेलमेट दूर जा गिरा। साथ ही बाइक पर पीछे बैठी हुई महिला मित्र उछलकर बीच डिवाइडर पर जा गिरी।
इस दौरान पीछे से आ रहे कार सवार उत्तराखंड के दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। महिला मित्र नें ही जैसे-तैसे डिप्टी एसपी की माँ व भाई को फोन कर घटना की जानकारी दिया। पुलिस नें दोनों को अस्पताल भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों नें डिप्टी एसपी को मृत घोषित कर दिया।
घायल महिला का उपचार टीएमयू अस्पताल में चल रहा है।

फाइल फोटो- मृतक हिमांशु मेहरा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के मोहाली स्थित खरड़ क्षेत्र के सन्नी एनक्लेव निवासी हिमांशु मेहरा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत थे, वह दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैनात थे।
शुक्रवार देर रात वह अपनी महिला मित्र जयपुर निवासी पूनम के साथ बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी रेसर बाइक कटघर क्षेत्र के कल्याणपुर अंडरपास के निकट पहुंची, वह कैंटर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद राहगीरों नें डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस नें दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।चिकित्सकों ने जांच के बाद हिमांशु मेहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी महिला मित्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
पुलिस नें दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डिप्टी एसपी के परिवार में मां पूनम मेहरा और भाई राघव मेहरा हैं।


