अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर घघौवा पुलिस चौकी के सामने शनिवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे में बहन की घटनास्थल पर मौत होने के बाद इलाज के दौरान अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भाई की भी मौत हो गई। उक्त हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम बाइक पर बैठकर अभिषेक सिंह व लक्ष्मी सिंह पुत्री चंद्रभान सिंह निवासी ग्राम खतम सराय, थाना छावनी, जनपद बस्ती अयोध्या में सामान खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। यह लोग अभी घघौवा पुलिस चौकी के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नें दोनों को रौंद दिया। उक्त दुर्घटना में बहन लक्ष्मी सिंह की मौके पर की मौत हो गई, जबकि अभिषेक सिंह को इलाज हेतु अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर अभिषेक नें भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना के अनुसार दोनों भाई-बहन इतने खुश थे कि वह अग्निवीर की प्रशिक्षण प्राप्त करके लौट रहे भाई के स्वागत के लिए फूल माला और अन्य सामान खरीदने अयोध्या जा रहे थे। भाई-बहन के असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।


