मृतक के दाह संस्कार के बाद सरयू नदी में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, गोताखोरों नें दोनों शवों को किया बरामद

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत सरयू नदी के चांदपुर कटरिया तटबंध पर दाह संस्कार में शामिल होने आए दो युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। उक्त दुर्घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गया और ग्रामीण गुहार लगाने लगे।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस एवं फायर सर्विस यूनिट सहित स्थानीय गोताखोरों की टीम नदी में डूबे हुए दोनों युवकों की तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से कुछ दूर उभाई घाट पर दोनों युवकों का शव स्थानीय गोताखोरों नें बरामद किया।

फाइल फोटो- मृतक मनोज कन्नौजिया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया ग्राम निवासी मनोज कन्नौजिया 25 पुत्र कृष्ण प्रसाद एवं वीरेंद्र चौधरी 20 पुत्र शीतला प्रसाद ग्रामीणों के साथ गांव के ही सूरज चौधरी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सरयू नदी के चांदपुर कटरिया तटबंध पर गए हुए थे। दाह संस्कार संपन्न होने के बाद दोनों युवक अन्य ग्रामीणों के साथ नदी में स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और नदी का तेज बहाव होने की वजह से दोनों नदी की धारा में समा गए।

फाइल फोटो- मृतक वीरेंद्र चौधरी 

इस दौरान घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। आखिरकार घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों नें रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दोनों युवकों के शव को नदी की धारा से बरामद कर लिया। युवकों का शव मिलने पर गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!