10 जुलाई को बंद रहेंगे जनपद के समस्त विद्यालय

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरैया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन द्वारा किए गए रूट डायवर्जन को देखते हुए जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं को 10 जुलाई को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विद्यार्थियों के सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात के दृष्टिगत उक्त निर्णय जिलाधिकारी के आदेश पर किया गया है। बीएसए के मुताबिक समस्त विद्यालयों को पूर्ण रूपेण बंद करने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

error: Content is protected !!