अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के गौर थानें में तैनात मुख्य आरक्षी अरुण कुमार मिश्र की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार उनकी हालत खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो- मृतक हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मथिनगर निवासी अरुण कुमार मिश्र वर्ष 1994 बैच के सिपाही थे। उनकी तैनाती 28 अगस्त 2025 को गौर थाने पर हुई थी। वह थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे के पास एक किराये के मकान में रहते थे।
सूचना के अनुसार रविवार की सुबह करीब दस बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक नें आवाज लगाया और दरवाजा खटखटाया,अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने गौर पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों नें दरवाजा खोलकर उन्हें तत्काल सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लिया । गौर थाना प्रभारी नें मृतक के परिजनों को सूचना दिया , जिसके बाद परिवार बस्ती के लिए रवाना हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पुलिस लाइन लाया गया, जहां पर उच्चाधिकारियों द्वारा शव पर पुष्पार्चन करने के साथ अर्थी को कंधा दिया गया।
एक अन्य खबर के मुताबिक परशुरामपुर थाने पर तैनात आरक्षी राहुल कन्नौजिया की इलाज के दौरान संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ में मौत हो गई।

फाइल फोटो- मृतक आरक्षी राहुल कन्नौजिया
पुलिस विभाग के सूचना के मुताबिक आरक्षी राहुल कन्नौजिया गंभीर असाध्य बीमारी से ग्रसित थे और उनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनके असामायिक निधन पर परशुरामपुर थाने के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।


