अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
पौधरोपण महायज्ञ- 2026 के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देवमी बनकटी में रविवार को प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौध रोपित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के लोग मौजूद रहे।


