ढाई महीने पूर्व दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाले पति नें मायके में रह रही पत्नी को पिलाया जहर, विवाहिता की हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने दूल्हे की किया पिटाई

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के तिलौरा ग्राम में रविवार को एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। सूचना के अनुसार उक्त ग्राम में रह रही एक नवविवाहिता युवती को उसके पति द्वारा अचानक घर पहुंचकर जहर पिला दिया गया, जिससे युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रुधौली पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमले में घायल मृतका का पति शिवम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलौरा ग्राम निवासी अर्चना पुत्री स्व.कन्हैया लाल का विवाह विगत 13 मई 2026 को पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम सोनौरा,थाना डिडई निवासी शिवम से धूमधाम के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार विवाह के करीब दो माह पश्चात पति द्वारा अर्चना को प्रताड़ित किए जाने के कारण वह अपने मायके में रह रही थी।

रविवार को हुए घटना के मुताबिक विवाहिता के छोटे भाई सौरभ नें बताया कि उसकी मां की किसलावती देवी बस्ती शहर में अपना इलाज कराने के लिए गई हुई थी और मैं पड़ोस में मोबाइल का चार्जर लेने गया हुआ था, घर पर केवल उसकी बड़ी बहन अर्चना अकेली थी। इसी दौरान उसका जीजा शिवम घर पहुंचा और उसकी बहन को विषाक्त पदार्थ दे दिया। बहन की हालत बिगड़ने पर गांव वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के छोटे भाई के अनुसार उसकी बहन नें मरने से पहले उसे बताया है कि उसके पति शिवम नें ही उसे जहर पिलाया है और उस समय वह उल्टी कर रही थी। मृतका अर्चना तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसकी बड़ी बहन शीला का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व हो चुका है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे के अनुसार उक्त मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता के मौत का खुलासा हो सकेगा।

घटना की जानकारी ग्रामीणों के होने पर ग्रामीणों नें मौके पर मौजूद युवती के पति शिवम की पिटाई कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया। हमले की जानकारी पर पुलिस नें युवक को अपने कस्टडी में ले लिया। फिलहाल उक्त घटना के बारे में सुनकर क्षेत्र के लोग हैरान हैं।

error: Content is protected !!