अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर गुरुवार की देर रात करीब सवा बारह बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फाइल फोटो- मृतक शिवांश पांडेय
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा ग्राम के निकट कप्तानगंज की तरफ जा रही अनियंत्रित कार संख्या यूपी 51बीजेड 8319 ने बाइक संख्या यूपी 51बीजे 3632 को जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
जिसमें कार सवार शिवांश पांडेय 28 पुत्र ज्ञानेंद्र पांडेय निवासी मोहल्ला पिकौरा बक्श, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती एवं तपिश मिश्रा पुत्र भूषण कुमार मिश्रा ग्राम तपसी धाम, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती एवं बाइक सवार संदीप कुमार प्रजापति 22 पुत्र राम उजागिर प्रजापति ग्राम पिलखाएं, थाना कप्तानगंज, बस्ती को इलाज हेतु आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें शिवांश पांडेय व संदीप कुमार प्रजापति को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल तपिश कुमार मिश्रा को इलाज हेतु लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नगर राम प्रसाद यादव नें दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि मृतक शिवांश पांडेय कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय उर्फ ज्ञानू के एकलौते पुत्र थे। शिवांश पांडेय की मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक आवास पर जुट गए। दोनों युवकों के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


