संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की हुई मौत, मृतका की माँ नें बेटी की सहेली और उसके पुरुष साथी पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

जनपद संत कबीर नगर के कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत गोरखल मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका युवती की पहचान सोनम साहनी 21 पुत्री नन्दलाल निवासी हैंसर बाजार, थाना धनघटा,संतकबीर नगर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

​मृतका की माँ बिन्दा देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार,उसकी पुत्री सोनम साहनी खलीलाबाद के गोरखल मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर मेडिकल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि विगत 1अगस्त की रात पडोस के कमरे में रहने वाली प्रीति नामक युवती ने सोनम की माँ को फोन पर सूचना दिया गया कि अन्नू अग्रहरि निवासी उमरिया बाजार,थाना धनघटा, जनपद संतकबीर नगर नें सोनम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया है।

​सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे,जहां पर पता चला कि प्रीति और अन्नू अग्रहरि 108 एम्बुलेंस से सोनम को जिला अस्पताल संत कबीर नगर लेकर गए हुए हैं। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने छात्रा को मृत अवस्था में पाया।

मृतका की माँ का आरोप है कि उसकी पुत्री की हत्या में प्रीति और अन्नू अग्रहरि दोनों शामिल हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस नें नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

error: Content is protected !!