अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
गुरुवार की दिन में करीब दस से ग्यारह बजे के बीच जनपद झांसी के राष्ट्रीय राजमार्ग झाँसी-कानपुर पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे पुत्र आबान 21 और उसके साथी सोनू खान की मौत का मामला प्रकाश में आया है, जबकि तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उक्त सभी लोग प्रयागराज से जनपद कारागार झाँसी में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

फाइल फोटो- मृतक आबान
उक्त घटना थाना पूंछ क्षेत्र के खिल्ली ग्राम के निकट हाईवे की है। प्रयागराज से झांसी आ रही कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले गई, जहां पर चिकित्सकों नें माफिया की के बेटे आबान एवं उसके साथी सोनू खान को मृत घोषित कर दिया

कार में प्रयागराज के अहजम 28, मोहम्मद जैद 30, उमर 24, आबान अहमद 21 और सोनू खान सवार थे। दुर्घटना में आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अहजम, जैद और उमर को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अली अहमद को 1 अक्तूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। पुलिस नें मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


