भागवत शुक्ल बने दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा बस्ती के अध्यक्ष

🎇 चार पदों पर हुआ निर्वाचन, संतोष त्रिपाठी सचिव निर्वाचित

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की शाखा बस्ती का निर्वाचन प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष मणि त्रिपाठी एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों पर हुए निर्वाचन में भागवत शुक्ल नें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक सिंह को 33 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त किया ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार चौधरी नें 96 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार श्रीवास्तव 53 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए एवं मनोज कुमार को 49 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे ।

सचिव पद पर संतोष त्रिपाठी नें 101 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज किया, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र मोहन (46 मत) तथा राधेश्याम सिंह (45 मत) को पराजित किया।

वहीं संयुक्त सचिव पद पर रोहित कुमार जायसवाल नें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुशवाहा को 28 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त किया । सालिकराम यादव संगठन सचिव पद पर निर्विरोध एवं जैनेन्द्र यादव क्रीड़ा सचिव पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत शुक्ल नें अपनी जीत पर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि बस्ती के समस्त कर्मचारी साथियों के विश्वास, स्नेह और भरोसे की जीत है। मुझे प्राप्त यह दायित्व मेरे लिए सम्मान से अधिक एक गंभीर जिम्मेदारी है। कर्मचारीगण के विश्वास पर खरा उतरते हुए कर्मचारी हितों के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना मेरा संकल्प है।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विनय प्रसाद तिवारी, आशुतोष शुक्ला, आयुष कुमार, गौरव यादव, मेराजुद्दीन सहित अन्य कर्मचारियों नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!