रिश्तेदारी की युवती को होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की टेंट में करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सफल हुई अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट दिलाने जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया एवं गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना गौर अंतर्गत अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव धनघटी निवासी लकी मिश्र पुत्र धर्मेंद्र मिश्र गुरुवार की सुबह बाइक से अपने एक रिश्तेदारी की युवती का फिजिकल टेस्ट दिलाने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था। इस दौरान लकी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर पहुंचा था कि तेज बारिश होने लगी।

बारिश से बचने के लिए लकी मिश्र चौराहे पर रुक गया। जिस जगह लकी रुका वही टेंट का पाइप लगा हुआ था। लकी का हाथ टेंट की पाइप के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट होने की वजह से लकी उसकी चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

आनन फानन में घायल लकी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक तत्काल इलाज शुरू किए। लेकिन लकी को बचाया नहीं जा सका। लकी के मौत की सूचना घर पर पहुंची तो गांव के लोग पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!