शिक्षिका हत्याकांड की मुख्य आरोपी कांग्रेसी नेता लक्ष्मी यादव सहित तीन गिरफ्तार, पुलिसिया देखरेख में शिक्षिका का सरयू नदी के तट पर हुआ अंतिम संस्कार

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत ताहिरपुर ग्राम में मारपीट के दौरान शिक्षिका सुधा यादव की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस नें मुख्य आरोपी, बाल अपचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार नें बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शिक्षिका सुधा यादव की मौत मारपीट में लगे चोट से ही हुई है।

मामले में शिक्षिका के बेटे अखिलेश यादव की तहरीर पर कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, दीपशिखा निवासिनी बैजलपुर, आलोक यादव, आदर्श, प्रेमचंद्र निवासीगण ताहिरपुर, दीनानाथ गोस्वामी निवासी भंगुरा थाना कलवारी व कुछ अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मंगलवार की रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम को साथ लेकर कलवारी एहतमाली गांव के मोड़ से हत्या के वांछित मुख्य आरोपी लक्ष्मी यादव पत्नी रामनयन यादव व उनकी बेटी दीपशिखा जो बाल अपचारी है निवासिनी बैजलपुर तथा आलोक यादव पुत्र प्रेमचंद निवासी ताहिरपुर थाना कलवारी को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया।

शिक्षिका सुधा यादव के शव का पोस्टमार्टम होने के मंगलवार की रात क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह तथा थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में शिक्षिका का अंतिम संस्कार सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर किया गया।

error: Content is protected !!