अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी के छात्र-छात्राओं को स्थानीय लालगंज थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि मिशन शक्ति फेज 5 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कराना है।
थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार द्वारा बच्चों से विस्तार में चर्चा किया गया गई। उन्होंने विभिन्न अधिनियमों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यस्थल पर शारीरिक, मौखिक या गैर मौखिक आचरण को जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। यौन उत्पीड़न की श्रेणी में परिभाषित करता है। थानाध्यक्ष द्वारा बच्चों को डिजिटल एफआईआर लिखने और कानून की किताब देकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिया।
इस दौरान बच्चों को महिला हेल्प डेस्क,परामर्श कक्ष,कंप्यूटर सुविधाओं,प्रतीक्षालय और महिलाओं के बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण कराया गया। छात्र-छात्राओं को गिरफ्तारी के समय अन्य नियम साइबर क्राइम व धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया गया। विद्यालय की छात्रा अर्पिता द्वारा अंग्रेजी में प्रतिज्ञा और मिशन शक्ति के बारे में बताया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, मिशन शक्ति प्रभारी शिक्षिका अनुपम सहित थाने के तमाम स्टाफ मौजूद रहे।