बनकटी विकास खंड के डेढ़ दर्जन छठ घाटों पर अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा खुद धोया गया छठ घाट की वेदियां

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

लोक आस्था के प्रतीक पर्व छठ की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। उक्त पर्व के लिए विकास खंड के कुल 18 स्थानों पर छठ व्रत रहने वाली महिलाएं डूबते एवं उगते हुए भगवान भुवन भास्कर सूर्य को अर्घ्य देंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड के ग्राम सिकराखुर्द, गोविंदपुर (जगुई), खोरिया, हरैया, मनिकौरा कला, पिकौरा शुक्ल, बेहिल, अमरडोभा, पिपरा (सिरौती), सिरौता, परासी, पड़री, मकदूमपुर, खरका, डड़वा कांची (कांची, डड़वा, लहरी), दतुआखोर (मदरा), कड़सरी, पड़ियापार सहित नगर पंचायत बनकटी के चंद्रनगर मथौली, गांधीनगर बनकटी, अंबेडकर नगर बांसापार व भरवलिया में छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।

जिसमें से छठ घाट मथौली की धुलाई एवं सफाई नगर पंचायत बनकटी अध्यक्ष प्रतिनिधि इं.अरविंद पाल द्वारा अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को किया गया। उक्त घाटों पर वेदियों के निर्माण के साथ-साथ सजाया भी जा रहा है। फिलहाल उक्त पर्व के तीन चरण नहाय, खाय, खरना के साथ प्रारंभ होता है। श्रद्धालुओं के मुताबिक इस पर्व में सर्वाधिक फलों का प्रयोग होता है,जो कि वर्तमान समय में दोगुने मूल्य पर बिक रहे हैं।

error: Content is protected !!