अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के प्रतिष्ठित श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज में गुरुवार को सामूहिक वन्दे मातरम् गायन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र नें कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायकों का शक्ति मंत्र है। इस महामंत्र नें स्वतंत्रता सेनानियों में जिस स्फूर्ति और उत्साह का संचार किया,उसी के बल पर देश स्वतंत्र हुआ।
इस दौरान उन्होंने वन्दे मातरम् अभियान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालने के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नयी पीढ़ी को वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक महत्ता और शाब्दिक ऊर्जा से परिचित कराने के लिए 150 वीं वर्षगांठ पर 7 नवंबर 2025 से यह अभियान शुरू कराया है।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार पाण्डेय व प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय नें कहा कि आजादी के दीवानों ने वन्दे मातरम् गीत गाकर ऐसी कुर्बानी दिया कि अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा।
प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल नें छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह वन्दे मातरम् अभियान के दौरान वर्ष भर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी करें। वन्दे मातरम् अभियान युवाओं में ही नहीं सम्पूर्ण देशवासियों में देशप्रेम व राष्ट्रसेवा की एक नई उमंग भरने का माध्यम सिद्ध होगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय प्रभारी अमृत वर्मा और मनोनीत सभासद अश्विनी श्रीवास्तव नें भी वन्दे मातरम् अभियान को छात्रोपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
इस दौरान प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय व प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. राकेश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को उत्तरीय भेंटकर सम्मानित किया। स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में स्काउट दल ने भी मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सुनीता पाण्डेय, देवेन्द्र तिवारी, अजय कुमार, गिरीश चन्द्र चौबे, सुभाष चन्द्र चौधरी, अन्नपूर्णा पाण्डेय, प्रियंका श्रीवास्तव, राम मोहन सिंह, प्रियदर्शन, राजेन्द्र कुमार, अमित कुमार, बलबीर, अमित त्रिपाठी, राजेश चतुर्वेदी, जय सिंह, सुनील कुमार त्रिवेदी, सौरभ मिश्र, उमेश श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव,ओम नारायण शुक्ल, अविनाश धर द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


