अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
नगर पंचायत बनकटी के चेयरमैन प्रतिनिधि इं.अरविंद पाल के विशेष प्रयास से वशिष्ठिनगर (बसौढ़ी) में 3 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उक्त स्टेडियम के निर्माण हेतु मंगलवार को असम प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी नें कहा कि उनके विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में बस्ती जनपद विकास के मामले में प्रदेश के अंडर-10 जिलों की सूची में शामिल था। इस दौरान उन्होंने करीब 50000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, बस्ती जनपद में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से मूर्तवत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का अधिकार होता है कि वह अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पूछें। वर्तमान समय में जनपद के विकास का पहिया रुक-रुककर चल रहा है। इसके लिए आम मतदाता को आगे आना होगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जाति-पाति से ऊपर, राष्ट्र प्रथम स्थान पर होता है। इस कारण हमें राष्ट्र के लिए मर-मिटने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भूरि-भूरि सराहना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र नें कहा कि बस्ती जनपद में आयोजित होने वाला सांसद खेल महाकुंभ, पूरे देश के लिए नजीर बना हुआ था। उक्त महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री से लगायत भारत के तमाम विशिष्ट लोगों द्वारा सहभागिता दर्ज कराया गया था। विगत दो वर्षों से जनपद में सांसद खेल महाकुंभ अवरुद्ध है, जो कि खिलाड़ियों के लिए उचित संदेश नहीं है। ग्रामीण अंचल में बनकटी नगर पंचायत की खेल स्टेडियम की पहल बहुत ही अच्छी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम में पधारे हुए आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए इं. अरविंद पाल नें कहा कि उनका सपना है कि बनकटी नगर पंचायत का स्थान संपूर्ण प्रदेश में विशिष्ट स्थान पर रहे। इसके लिए वह कुछ न कुछ नवीन करने की सोचते रहते हैं, जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। आगामी वर्षों में बनकटी नगर पंचायत विकास के मामले में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान संघ के बनकटी ब्लाक अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय द्वारा किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से सीडीए एकेडमी की निदेशक डॉ.अरुणा पाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, अश्वनी उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोलू, लाल सिंह, रघुनाथ सिंह, राधेश्याम पांडेय “राधे बाबा”, अंकित पांडेय, विवेकानंद शुक्ला, डॉ.अनिल कुमार मौर्य, अनिल दुबे, अतुल पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


