जगदीश प्रसाद शुक्ल बनाए गए भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय परिषद के सदस्य

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रांतीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। मनोनयन की खबर पर जगदीश प्रसाद शुक्ल नें बताया कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी दायित्व दिया गया है उसे पर वह खरे उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि जगदीश प्रसाद शुक्ल को संगठन में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त है।

उनके मनोनयन पर पूर्व सांसद एवं असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, नगर पंचायत बनकटी अध्यक्ष प्रतिनिधि इं.अरविंद पाल,बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.अनिल कुमार मौर्य, अर्जुन उपाध्याय,रविचंद्र पांडेय, अंकित पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ताओं नें बधाई दिया है।

error: Content is protected !!