खेत से लौटी पत्नी, बरामदे में मफलर के सहारे लटके हुए पति को देखकर दहाड़े मारकर गिरी, पुलिस नें शव को भेजा पोस्टमार्टम

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत गौरा उपाध्याय ग्राम में बुधवार की दोपहर एक युवक मफलर के सहारे फांसी का फंदा लगाकर अपने घर के बरामदे में लटका हुआ मिला। सूचना के बाद घटनास्थल पर हमराहियों के साथ पहुंचे, चौकी प्रभारी महादेवा देवव्रत शर्मा नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो- मृतक रणजीत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा उपाध्याय निवासी रणजीत 46 पुत्र राम सहाय मफलर के सहारे अपने घर के बरामदे में लटका हुआ था। उसकी पत्नी संगीता देवी खेत में गई हुई थी,खेत से दोपहर करीब एक बजे जब वह लौटीं तो पति रणजीत को मफलर के सहारे बरामदे में लगे पंखे से लटके हुए देखा, तो उसनें विलाप करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक रणजीत करीब सोलह दिन पूर्व प्रयागराज से अपने गांव लौटा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी बात सामने आया कि रणजीत का गांव की ही एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर वह विगत अक्टूबर महीने में प्रयागराज चला गया था। घटना के पीछे पारिवारिक तनाव की भी आशंका जताई जा रही है।

मृतक के परिवार में पत्नी संगीता 44 के अलावा चार बच्चे भीम 18, कंचन 16, रंजन 15 और अर्जुन 13 हैं।
उल्लेखनीय है कि करीब सात वर्ष पूर्व मृतक के भाई लवकुश द्वारा भी पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या कर लिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अक्सर शराब का नशा किया करता था। युवक के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार नें बताया कि युवक द्वारा किन परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दिया गया,इसकी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!