होली का रंग छुड़ाने के लिए तालाब में गया युवक हुआ लापता,डूबने की आशंका, स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ कर रही है तलाश

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत कैतहा उर्फ भवानीपुर ग्राम में होली के दिन एक युवक के तालाब में लापता होने से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप उर्फ करिया गुप्ता 36 पुत्र चंद्रसेन गुप्ता होली खेलने के बाद नहाने के लिए गांव में स्थित तालाब पर गया हुआ था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों नें आशंका जताई है कि वह तालाब में डूब गया है।

सूचना मिलते ही लालगंज सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान शुरू कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाने पर चार घंटे बाद युवक का शव प्राप्त हो सका। युवक का शव तालाब से मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!