अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाने में रविवार की दोपहर बाद अचानक हड़कंप मच गया। सूचना के अनुसार थाने के लाकअप में बंद एक अभियुक्त द्वारा पुरुष बंदीगृह के कमरे में लगे हुए खिड़की का शीशा तोड़कर अपने हाथ और गले पर वार कर लहूलुहान कर लिया गया। उक्त घटना से थाना परिसर में सनसनी फैल गई।

इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक एवं हमराहियों द्वारा आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी का दवा इलाज किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आरोपी के हाथ पर मामूली चोटें आई हैं, जबकि गले पर चार टांके लगाए गए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवलिया ग्राम निवासी आसिफ 21 पुत्र असलम को पुलिस नें गिरफ्तार किया था और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय रवाना करने की तैयारी चल रही थी कि तभी उसने उक्त घटना को कारित कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक दवा-इलाज के बाद ठीक बताया जा रहा है।


