अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत तेलियाडीह ग्राम में रविवार को दिन में करीब ग्यारह बजे घर का कार्य करते समय एक महिला बिजली के चपेट में आ गई। जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन महिला को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों नें महिला को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलियाडीह ग्राम निवासी राधा देवी घर में काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


