बाबा तस्वीर शाह वारसी का चौदहवां उर्स,अकीदतमंदों नें धूमधाम से मनाया

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के विकास खण्ड बनकटी अंतर्गत ग्रामपंचायत चोलखरी के राजस्व ग्राम अमानाबाद में सैय्यद बाबा तस्वीर शाह वारसी का चौदहवां उर्स मुबारक बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित महफिले समां में रात भर अकीदतमंद झूमते रहे।

उल्लेखनीय है कि कौमी एकता के प्रतीक सैय्यद बाबा तस्वीर शाह वारसी के आस्ताना आलिया अमानाबाद शरीफ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय व दूर दराज से आए वारसी भक्तगणों नें मजार शरीफ को आकर्षक ढंग से सजाया। हर वर्ष 14 अप्रैल को कई प्रदेशों से उनके मुरीद इकट्ठा होते हैं और शाम सात बजे लंगर तकसीम के बाद कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन व नाते पाक से हुआ । इसके बाद महफिले समां का दौर शुरू हुआ जो पूरी रात चलता रहा। कई जोड़े कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटा।

15 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर सैय्यद बाबा वारिस अली शाह देवा शरीफ का कुल पेश किया गया और 9 बजकर 20 मिनट पर सैय्यद बाबा तस्वीर शाह वारसी का कुल पेश किया गया। बाद कुल के नजरों नयाज व गागर-चादर पेश करके दुनिया में अमनों चैन की दुआएं मांगी गई। इस दौरान दूर दराज से आए एहराम पोशो को एहराम (पीला अंग वस्त्र) प्रदान किया गया।

इस मौके पर दूरदराज से आए एराम पोश कायम शाह वारसी, दीदार शाह वारसी, आशिक शाह वारसी के अलावा प्रकाश यादव, सुमन, वसी मोहम्मद, दयाशंकर चौधरी, रियाज वारसी, जमाल वारसी, लाल मोहम्मद, चांद मोहम्मद, इसरार, मेवालाल,नूर आलम, समीद, राहुल, कृष्ण चन्द, विश्राम, फिरतू, भरत, सत्य प्रकाश चौधरी, अकरम, अबुल हसन सहित तमाम वारसी भक्त मौजूद रहे।

error: Content is protected !!