अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहरी ग्राम के झाड़ियों में बुधवार की सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम तथा क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी नें फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की विधिवत जांच किया और उसकी शिनाख्त के लिए जुट गए। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस द्वारा युवती का शव बरामद करने पर उसकी पहचान के लिए शव का फोटो वायरल किया।
इस दौरान मृतका युवती की पहचान पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर के महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ चौक के सीता पुत्री मुरली के रूप में हुई। इस दौरान मौके पर पहुंचे युवती के भाई सूरज नें आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन का विवाह जितेंद्र पुत्र राम समझावान के साथ हुआ है। जितेंद्र का छोटा भाई गोलू उसकी बहन सीता को अपने प्रेमजाल में फंसाया हुआ था और मंगलवार की शाम को सीता घर में किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। इस दौरान उसने काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर वह जयसिंहपुर थाने पहुंचा।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा नें बताया कि मृतका के भाई सूरज नें गोलू के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


