खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन की टीम नें फलमंडी में मारा छापा, दर्जन भर दुकानों की किया जांच 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के फलमंडी में कार्बाइड व अन्य रसायनों से फल पकाए जाने पर रोक के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन की पांच सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम नें करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। जांच में टीम नें फलों को परखा कि कहीं यह सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से तो नहीं पकाए गए हैं, हालांकि टीम को ऐसा कुछ नहीं मिला। घंटे भर जांच करने के बाद सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर टीम लौट गई।

सहायक आयुक्त खाद्य प्रसाधन चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को करीब 11 बजे टीम मंडी पहुंची। टीम नें फल दुकानों के एफएसएसएआई लाइसेंसों की जांच की। इन दुकानों के लाइसेंस समाप्त हो गए थे। उन्हें तत्काल नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

टीम नें केला,पपीता, आम व अन्य फलों को कार्बाइड अथवा सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी रसायन से न पकाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि यदि सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से किसी भी फल को पकाए जाने की बात सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

करीब एक घंटे के निरीक्षण में टीम के सदस्य सुभेश कुमार, दिनेश चौधरी, ब्रजेश वर्मा, अजय श्रीवास्तव आदि ने फल व्यवसायियों से मुलाकात कर उन्हें ऐसे रसायनों से पकाए जाने वाले फलों के नुकसान की जानकारी भी दी।
इस मौके पर फल व्यवसायी शकील अहमद, लाला गुड्डू आदि नें टीम को आवश्यक जानकारी दी।

error: Content is protected !!