वैवाहिक समारोह में अधिक रसगुल्ला खाने को लेकर बावर्ची द्वारा रोटी बनाने वाले तंदूर में झोंके गए किशोर की इलाज के दौरान चौबीसवें दिन हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता छावनी,बस्ती

जनपद के छावनी थाना अंतर्गत मलौली गोसाई ग्राम में तंदूर कांड में झुलसे किशोर नें इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां पर शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार नें बताया कि मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में हुई इस घटना में 11 वर्षीय अमन उर्फ चमन पुत्र संतोष निवासी दुर्जनपुर, जनपद गोंडा की शनिवार की देर शाम मौत हो गई। वह छावनी थाना क्षेत्र में अपनी नानी सीतापति के घर बाघानाला गांव में रहता था। 16 अप्रैल की रात मलौली गोसाई गांव में रामगरीब निषाद के बेटी के वैवाहिक समारोह के दौरान रसगुल्ला मिठाई खाने के चक्कर में अमन तंदूर के पास चला गया था। बावर्ची की लापरवाही से तंदूर से भड़की आग से वह बुरी तरह झुलस गया था। उसका इलाज लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा था। घटना के बाद छावनी पुलिस नें झुलसे बालक के मामा देवीदीन की तहरीर पर बावर्ची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं शनिवार की देर रात किशोर के मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही ग्रामीण गमगीन हो गए।

मलौली गोसाई गांव में तंदूर कांड के मामले में दो पर दर्ज हुआ था मुकदमा

छावनी पुलिस कार्रवाई करते हुए तंदूर बनाने वाले दो कारीगरों लालजी निषाद और रमेश निषाद को जमौलिया कट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। दोनों के ऊपर हत्या का प्रयास के मामले में दर्ज हुआ था। अब किशोर की मौत के बाद पुलिस हत्या की धारा बढ़ाकर जांच करेगी l

error: Content is protected !!