(बीके लाल कलवारी,बस्ती)
जनपद के राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना अंतर्गत गौसपुर बाजार में शनिवार की भोर में करीब तीन बजे ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गया, जिसमें कार चालक की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में दुबौलिया की तरफ जा रही कार और कलवारी की तरफ आ रही ट्रक की आपस में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक मनोज कुमार चौरसिया 28 निवासी ग्राम कचूरे, थाना नगर, जनपद बस्ती बुरी तरह से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर मौके पहुंची कलवारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की सहायता से कार में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक नें प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों नें घायल मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक मनोज कुमार चौरसिया कुसौरा बाजार में दवा की दुकान संचालित करते थे।


