अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता छावनी, बस्ती
शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले शादीशुदा प्रेमी पर पीड़िता की मां की तहरीर पर छावनी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया नाबालिग के पेट में छः माह का गर्भ पल रहा है।
उल्लेखनीय है कि छावनी पुलिस नें थाना क्षेत्र निवासी पंडित तेली के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही पीड़िता की मां की तहरीर पर हुई है । पीड़िता किशोरी की मां नें छावनी पुलिस को बताया है कि उसकी बिटिया 6 महीने की गर्भवती है। आरोपी शादी विवाह में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता है। पीड़िता की मां के अनुसार लड़की पिछले 7 से 8 महीनों से आरोपी के संपर्क में थी। उससे शादी का वादा कर लड़की से शारीरिक संबंध बनाया। लड़की के गर्भवती होने पर किनारा कर लिया।
किशोरी लोकलाजवश घर पर उक्त प्रकरण को नहीं बताई। परिजनों को जानकारी होने पर छावनी पुलिस से शिकायत हुई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस धिरौली बाबू सहित दो गांवों में दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव नें बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित को पकड़ने का प्रयास कर रही है


