अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 28 पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौवा चौकी के निकट शनिवार की शाम करीब छः बजे मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को ट्रक नें जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर बाइक सवार युवती की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के खतम सराय ग्राम निवासी अभिषेक सिंह 17 अपनी बहन लक्ष्मी सिंह 25 पुत्री चंद्रभान सिंह के साथ अयोध्या खरीददारी करने जा रहा था। यह लोग अभी बाइक से घघौवा पुलिस चौकी के निकट पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक नें उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इस दौरान लक्ष्मी सिंह ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज दर्शन नगर अयोध्या भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों नें लक्ष्मी सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक का उपचार चल रहा है।
चौकी प्रभारी घघौवा पंकज त्यागी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है,तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त दुर्घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


