जिला पूर्ति अधिकारी को घूस लेते हुए विजिलेंस टीम नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

भ्रष्टाचार निरोधक संगठन मेरठ की टीम द्वारा शुक्रवार को जनपद बागपत के जिला पूर्ति कार्यालय में छापामारी की गई। इस दौरान राशन वितरक से चालीस हजार रुपये नकद घूस लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को टीम नें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अन्य अधिकारी दस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया।

उल्लेखनीय है कि जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ बुढ़सैनी ग्राम निवासी कोटेदार नरेंद्र सिंह नें विजिलेंस टीम मेरठ में शिकायत किया था। इस आधार पर बिजिलेंस टीम नें बागपत जनपद के डीएसओ कार्यालय में अपना जाल बिछाया था।

error: Content is protected !!