अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मंझरिया एवं कटया पंडित गांव के निकट बंधे के पास खेत में मिले क्षेत्र पंचायत सदस्य के शव के आरोपियों का 24 घंटे के अंदर लालगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा खुलासा कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरांव ग्राम निवासी मदन जयसवाल 35 पुत्र राम अवतार जायसवाल जो कि बीडीसी के साथ-साथ गांव का कोटेदार भी था। उसका नग्नावस्था में शव शुक्रवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र में प्राप्त हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल एवं उसके कपड़े भी पाए गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

उक्त मामले में आशनाई का मामला प्रकाश में आया था और लालगंज थानाध्यक्ष, एसओजी प्रभारी विकास यादव एवं सर्विलांस सेल द्वारा घटना के अनावरण के लिए किए गए प्रयास में 24 घंटे में सफलता हासिल हो गई।
पुलिस द्वारा दिए गए सूचना के अनुसार उक्त घटना को वंश बहादुर यादव 26 पुत्र स्व.लालमन यादव निवासी ग्राम भैंसहिया,थाना कोतवाली,जनपद बस्ती नें कारित किया था। उसे पुलिस नें कुआनो नदी के गौराघाट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी वंश बहादुर यादव नें बताया कि उसकी भाभी पूनम यादव 36 पत्नी जंग बहादुर यादव निवासी ग्राम भैंसहिया,थाना कोतवाली, बस्ती का अवैध संबंध बीडीसी मदन जायसवाल से था। जिसको लेकर उसने कई बार आपत्ति जताया था।
मृतक मदन जायसवाल गुरुवार की देर रात उसके भाभी पूनम यादव से मिलने आया हुआ था और मिलकर जा रहा था कि उसने पीछा करते हुए लालगंज थाना क्षेत्र में मारकर उसकी हत्या कर दिया। उक्त मामले में पुलिस नें महिला पूनम यादव को भी गिरफ्तार किया है। पूनम यादव पर आरोप है कि उक्त महिला नें पुलिस को काफी गुमराह किया और अपना तथा मृतक का मोबाइल तोड़कर फेंकने के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने का काम किया है। पुलिस नें दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, कपड़े तथा दोनों आरोपियों के फोन को बरामद किया है।
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह नें दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा था, जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रदान किया जाएगा। घटना के अनावरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव नें प्रेस वार्ता में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक, प्रभारी एसओजी विकास यादव, उपनिरीक्षक मोहनलाल चौधरी, चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा सहित तमाम पुलिसकर्मी शामिल रहे।


