अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद इटावा के पुलिस लाइन स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में शनिवार की सुबह एक सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ प्राप्त हुआ। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद कानपुर देहात निवासी सिपाही अजीत सिंह यादव साल 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह अपने पत्नी एवं एक पुत्र था एक पुत्री के साथ इटावा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में निवास करते थे। उनके बड़े भाई अरविंद यादव इटावा में ही उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं।
मृतक अजीत सिंह यादव के एक अन्य भाई भी पुलिस विभाग में है तथा एक भाई वकालत करते हैं तथा दूसरे भाई गांव में खेती-किसानी करते हैं। मृतक अजीत सिंह के दारोगा भाई अरविंद यादव के अनुसार परिवार में सभी लोग अलग-अलग रहते हैं और उनके परिवार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। उनके भाई ने उक्त कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक अपने ससुराल की भी संपत्ति पाने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। सिपाही के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


