बाइक सवार पिता-पुत्र को अनियत्रित डंपर ने रौंदा,पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, पिता बाल-बाल बचा,पड़िया के लिए घंटी खरीदने बाजार आए हुए थे पिता-पुत्र

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती

भैंस के पड़िया के लिए शौक से घंटी खरीदने बाजार जा रहे पिता नें सपने में भी नहीं सोचा रहा होगा कि उसके आँखों के सामने ही उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो जाएगी। पूरा मामला लालगंज बाजार के कुआनो नदी पर बने हुए पक्के पुल का है। सूचना के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्लैटिना बाइक पर सवार पिता-पुत्र को बालू लदे हुए अनियंत्रित डंपर नें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही किशोर की मौत हो गई, जबकि उक्त दुर्घटना में उसका पिता बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पगार कराहपीठीया निवासी राम सिंह चौधरी अपने बेटे पीयूष उर्फ सनी 14 के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के भक्तूपुर गांव में शुक्रवार को एक पड़िया खरीदा हुए थे। पड़िया खरीदने के बाद पिता-पुत्र दोनों लालगंज बाजार में बाइक पर बैठकर उसके लिए घंटी खरीदने जा रहे थे कि इसी दौरान लालगंज श्मशान घाट के पास बने हुए कुआनो नदी के पक्के पुल के निकट अनियंत्रित डंपर संख्या यूपी 77 एएन 8700 नें पिता-पुत्र की प्लैटिना बाइक को रौंद दिया जिससे मौके पर ही पीयूष उर्फ शनि की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज विनय कुमार पाठक नें शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना कारित करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया। उल्लेखनीय है कि मृतक पीयूष का पिता राम सिंह चौधरी बनकटी विकास खंड मुख्यालय के गेट के बगल में चाय की दुकान संचालित करता है। उक्त दुर्घटना की खबर गांव में पहुंचते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!