किराना व्यवसायी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले एक सूदखोर को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा कस्बे में विगत रविवार की सुबह एक किराना व्यवसायी द्वारा सूदखोरों द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना से आजिज होकर आत्महत्या कर लिया गया था। उक्त आत्महत्या के मामले में किराना व्यवसायी के पुत्र राहुल अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुंडेरवा थाने में दो सूदखोरों के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरण के साथ-साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप सिंह नें मुखबिर की सूचना पर रामपुर रेवटी ईट भट्ठे के निकट एक सूदखोर अमित सिंह उर्फ बबलू पुत्र जानकी निवासी ग्राम रामपुर रेवटी, थाना मुंडेरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

उल्लेखनीय है कि रामपुर रेवटी ग्राम निवासी उमेश अग्रहरि 50 पुत्र श्रीराम अग्रहरि मुंडेरवा कस्बे से सटे जगदीशपुर में थोक और फुटकर किराना का व्यवसाय करते थे। उन्होंने अपने गांव के ही निवासी दो सूदखोरों से 14 लाख रुपये ब्याज पर लिया था और उसके एवज में 45 लाख रुपये की भरपाई भी कर दिया था। फिर भी उक्त दोनों सूदखोर उनसे रकम वसूली की धमकी के साथ-साथ गाली-गलौज एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे आजिज आकर व्यवसायी द्वारा विगत रविवार की सुबह अपने दुकान में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था।

error: Content is protected !!